40 की उम्र के बाद भी फिट रहना है, तो रोज ये 5 एक्सरसाइज करना शुरू कर दें

40 की उम्र के बाद भी फिट रहना है, तो रोज ये 5 एक्सरसाइज करना शुरू कर दें

सेहतराग टीम

सेहत को फिट रखना है तो एक्सरसाइज करना जरूरी है। इसलिए एक्सपर्ट भी रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते रहते हैं। क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही शरीर कमजोर व ढ़ीला होने लगता है। ऐसे में उस समय भी चुस्त और दुरूस्त रहना है तो हमें अभी से रोजाना एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन सा एक्सरसाइज करने से हमें 40 के बाद फायदा मिलेगा। तो आज हम आपको 40 की उम्र के बाद करने वाली 5 एक्ससाइज के बारे में बताते हैं। इन्हें करने से आपका शरीर फिट रहेगा और दिमाग को भी रिलैक्स मिलेगा।

पढ़ें- कृष्णदत्त महाराज की सूक्ष्म शक्तियां और असहाय विज्ञान

40 साल की उम्र के बाद जरूर करें ये एक्सरसाइज (Simple Exercise After 40 in Hindi):

  • बढ़ती उम्र में आप पैरों की साइकलिंग वाली एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए आप पीठ के बल सीधे लेट जाएं। इसके बाद दोनों पैरों को थोड़ा सा ऊपर की तरफ उठाएं। दोनों को जिस तरह से साइकिल के पैडल पर पैर चलाते हैं ठीक उसी तरह से पैरों को चलाएं। ऐसा करने से आपके पैरों की मांसपेशियां एक्टिव रहेंगी और चलने फिरने में भी आपको कभी दिक्कत नहीं होगी।
  • थाई एक्सरसाइज के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को कमर पर रखें। अब आप अपना एक पैर थोड़ा फोल्ड करके नीचे की ओर झुके और फिर खड़े हो जाए। इसी तरह से दूसरे पैर को भी घुटने से फोल्ड करके नीचे की ओर झुके। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी थाई के अलावा घुटने की एक्सरसाइज भी हो जाएगी। साथ ही आपकी बॉडी लचीली भी रहेगी।
  • बढ़ती उम्र में आप साइड लेग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके लिए आप जमीन पर एक करवट से लेट जाएं। एक हाथ को शरीर के नीचे और दूसरे को अपनी कमर पर रखें। एक पैर को दूसरे पर रखते हुए अपनी टांगों को तानकर सीधा करें। इस टांग को तब तक ऊपर की रखें जब तक आपको हिप्स पर दबाव महसूस ना हो। इसके बाद इस टांग को नीचे की ओर लाएं। इस तरह से पैर को ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं। ये एक्सरसाइज दोनों टांगों के साथ करें। करीब 30-30 सेट रोजाना करने से धीरे धीरे थाइज की चर्बी घटने लगेगी। 
  • सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनों पैरों के बीच गैपिंग करें। अब अपने एक हाथ से अपोजिट पैर को छुएं और फिर दूसरे हाथ से दूसरे पैर को छुएं। ऐसा कम से कम 10 मिनट तक करें। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी कमर और हाथ दोनों की स्ट्रेचिंग हो जाएगी।
  • गर्दन की एक्सरसाइज और हाथों की स्ट्रेंचिंग भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप दोनों पैरों को फोल्ड करके बैठ जाए। इसके बाद अपनी गर्दन को धीरे-धीरे चारों तरफ घुमाए। ऐसा करने से आपको गर्दन के दर्द में आराम भी रहेगा। इसके अलावा आप दोनों हाथों को सीधे फैलाएं और एक बार सिर के ऊपर लेकर जाएं और फिर नीचे लेकर आएं। ऐसा करने से आपके हाथ की मांसपेशियां एक्टिव रहेंगी।

इसे भी पढ़ें-

योग है इस वायरस की दवा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।